{"_id":"6a41784e33a0e8bdf50abcae","slug":"preparations-for-the-hariyali-saji-festival-are-in-full-swing-in-darlaghat-the-dev-milan-divine-reunion-and-dev-nritya-divine-dance-will-take-place-on-july-16-shimla-news-c-176-1-sln1003-172705-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दाड़लाघाट में हरियाली साजी उत्सव की तैयारियां तेज, 16 जुलाई को होगा देव मिलन और देव नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दाड़लाघाट में हरियाली साजी उत्सव की तैयारियां तेज, 16 जुलाई को होगा देव मिलन और देव नृत्य
विज्ञापन
हरियाली साजी उत्सव की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित समिति सदस्य।
हरसंग धार समिति की बैठक में आयोजन को पारंपरिक गरिमा और भव्यता से मनाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। दाड़लाघाट क्षेत्र में देव हरसंग धार (हरसंग धार बाघल-भज्जी) समिति की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान परस राम ठाकुर ने की।बैठक में आगामी 16 जुलाई को आयोजित होने वाले हरियाली साजी उत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने बताया कि इस पारंपरिक उत्सव में देव मिलन और देव नृत्य मुख्य आकर्षण होंगे, जिसमें दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक उत्सव सावन मास की संक्रांति पर मनाया जाता है और इसका उल्लेख 1910 के लाहौर से प्रकाशित गजट में भी मिलता है। बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने पर सहमति बनी। इस अवसर पर बड़ोग, चनावग और कश्लोग देवस्थलों की समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।