फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations for new year celebration completed in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश : नए साल के जश्न की तैयारी पूरी, सैलानियों का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद, कारोबार को लगेंगे पंख

Fri, 31 Dec 2021 02:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 02:31 AM IST
सार

शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली में तैयारी पूरी, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर। इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की उम्मीद, मौसम रहेगा साफ, जश्न के खास इंतजाम किए होटलों में।

विज्ञापन
Preparations for new year celebration completed in Himachal Pradesh
shimla ... - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल प्रदेश पूरी तरह तैयार है। वीरवार दोपहर से प्रदेश में सैलानी पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को लाखों पर्यटकों के आने के आसार हैं। इससे कारोबार को भी पंख लगेंगे। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली में सैलानियों की आवभगत के लिए होटल कारोबारी तैयार हैं। हुड़दंगियों पर पुलिस की भी कड़ी नजर रहेगी। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड भीड़ आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


मनाली में पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। कारोबारियों ने होटलों, रेस्तरां और होम स्टे को नया स्वरूप दिया है। नए साल को खास बनाने के लिए पर्यटन विकास निगम मनाली के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन का चयन करेगा। कपल डांस, लेमन डांस समेत बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी। सैलानियों का कुल्लवी परंपरा तथा वेलकम ड्रिंक्स से स्वागत होगा। नए साल के स्वागत के लिए शिमला भी तैयार है। 
विज्ञापन


न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए वीरवार को बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच गए। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी करीब सौ फीसदी पहुंच गई है। प्रशासन कोरोना गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करवाएगा। पर्यटन विकास निगम के होटल हॉलिडे होम सहित निजी होटलों में सैलानियों के लिए न्यू ईयर पार्टी को लेकर खास तैयारियां हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए बसों में अधिकतर सीटें एडवांस बुक हैं। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन में भी भारी भीड़ है। अगले दो दिन के लिए टॉय ट्रेन पैक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला शहर में सिर्फ 5000 वाहनों को ही प्रवेश 
 5000 वाहनों की एंट्री के बाद अन्य वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शहर की पार्र्किंग फुल होने के बाद प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन पार्क करवाए जाएंगे। टूटीकंडी क्रॉसिंग पर तैनात पुलिस कर्मी बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों को कनलोग बाईपास पर डायवर्ट कर देंगे। कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा की ओर जाने वाले वाहनों को भी बाईपास से रवाना किया जाएगा।


सोशल मीडिया के जरिये ट्रैफिक और पार्किंग की जानकारी देगी पुलिस
नए साल पर भारी संख्या में प्रदेश में आ रहे सैलानियों के प्रबंधन को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सभी जिला, टीटीआर और एचपी पुलिस के फेसबुक और सोशल मीडिया अकाउंटों के जरिये मौसम के पूर्वानुमान के अलावा ट्रैफिक डायवर्जन और अतिरिक्त पार्किंग जैसे विषयों पर जानकारी देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed