Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Preparations begin for the Khelo Himachal Chitta-free campaign in the subdivision.

Shimla News: उपमंडल में खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान की तैयारियां आरभ

Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for the Khelo Himachal Chitta-free campaign in the subdivision.
एसडीएम ने अपने-अपने उपमंडल की बैठकें कर दिए निर्देश
विज्ञापन

30 नवंबर तक होगा ऑनलाइन पंजीकरण
खेल मैदानों और पंजीकरण व्यवस्था पर हुई चर्चा

15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा आठ खेलों में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के शिमला शहरी और ग्रामीण उपमंडल में खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को दोनों उपमंडलों के एसडीएम ने अलग-अलग बैठकें आयोजित कर प्रतियोगिताओं की तैयारियों, खेल मैदानों की उपलब्धता और खिलाड़ियों के पंजीकरण की व्यवस्था की समीक्षा की।

जिला प्रशासन के अनुसार शिमला शहरी उपमंडल की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सन्नी शर्मा और शिमला ग्रामीण उपमंडल की बैठक की अध्यक्षता एसडीएम कार्तिकेय शर्मा ने की। बैठक में दोनों एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि अभियान के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती और रस्साकशी सहित आठ खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अभियान का शुभारंभ 15 दिसंबर को धर्मशाला में होगा जबकि 16 दिसंबर से उपमंडल स्तर पर प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इच्छुक खिलाड़ी और टीमें 30 नवंबर तक खेलो हिमाचल की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को 31 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 15 लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले को 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दोनों उपमंडलों में अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्कूलों, युवक मंडलों और महिला मंडलों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article