फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation to restore tender of Public Works and Jal Shakti Department

Himachal: लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के टेंडर बहाल करने की तैयारी

Sun, 08 Jan 2023 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद आवंटित किए गए टेंडरों के काम शुरू करने और नए टेंडरों पर रोक लगाई है।  इसका कारण पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में चहेतों को टेंडर आवंटित करना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Preparation to restore tender of Public Works and Jal Shakti Department
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तर के बाद लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग के टेंडर बहाल करने की तैयारी है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद आवंटित किए गए टेंडरों के काम शुरू करने और नए टेंडरों पर रोक लगाई है। इसका कारण पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में चहेतों को टेंडर आवंटित करना बताया जा रहा है। अब मंत्रियों को विभाग आवंटित होने के बाद टेंडरों का काम शुरू होगा। प्रदेश में अभी पुराने कार्यों को ही किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए अंतिम छह महीनों में दर्जनों विकास कार्यों के टेंडर आवंटित किए थे।

विज्ञापन


सुक्खू सरकार ने दोनों विभागों से इसकी रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद ही सरकार ने टेंडरों पर रोक लगाई है। आवंटित किए गए टेंडरों में सड़कों, भवनों, डंगे, पानी की स्कीमों के अलावा पंप हाउस का निर्माण कार्य आदि शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक एक लाख रुपये तक के टेंडर आवंटित करने की शक्तियां अधिशाषी अभियंता के पास होती हैं। बड़े प्रोजेक्टों के टेंडर ऑनलाइन होते हैं। इसमें हिमाचल व बाहरी राज्यों का कोई भी ठेेकेदार टेंडर के लिए आवेदन कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed