{"_id":"67eea52380670cddd50ad000","slug":"preparation-to-implement-education-policy-in-the-new-academic-session-shimla-news-c-19-sml1007-511617-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षा \nनीति लागू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नए शैक्षणिक सत्र से शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि में बैठक में राष्ट्रीय नीति पर हुई चर्चा, बिना प्रैक्टिकल की परीक्षाओं में 70 अंक की थ्योरी होगी शामिल
प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 50 अंक की थ्योरी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने नए शैक्षणिक सत्र से यूजी डिग्री कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रारूप को लागू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए गठित एनईपी (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) ऑर्डिनेंस (नियम) और परीक्षा प्रणाली कमेटी की वीरवार को परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल और समन्वयक प्रो. कुलभूषण चंदेल की मौजूदगी में बैठक हुई।
बैठक में यूजी डिग्री के परीक्षा प्रणाली के प्रारूप पर चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों ने हर विषय पर विस्तार से चर्चा की और उसमें अपने सुझाव सुधार करने के लिए दिए। बैठक में यूजी में फिर से शुरू किए जाने वाले सेमेस्टर सिस्टम, तैयार किए पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा प्रणाली, अंक विभाजन, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, पास प्रतिशतता, अंक तालिका के प्रारूप को भी तय किया गया। बैठक में यूजी छात्रों के लिए हर विषय में बिना प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 70 अंक की थ्योरी और 30 अंकों की इंटरनल असेस्ममेंट, प्रैक्टिकल परीक्षाओं में 50 अंक की थ्योरी परीक्षा, बीस अंक प्रैक्टिकल के और 30 अंक इंटरनल असेस्मेंट में से अंक दिए जाने पर सहमति बन गई है। हर छात्र को अगले सेमेस्टर में जाने के लिए ओवरऑल न्यूनतम अंक की शर्त और हर परीक्षा में न्यूनतम अंक भी तय किए हैं।
अंक तालिका में शामिल होगा सीजीपीए
बैठक में तय हुआ कि अंक तालिकाओं में प्राप्तांक की प्रतिशतता और सीजीपीए भी अंकित किया जाएगा। बैठक में मौजूद रहे कमेटी के सदस्यों प्रो. संजय संधु, प्रो. अपर्णा नेगी, सीडीओई निदेशक प्रो. संजू करोल, डॉ. संदीप चौहान, प्रो. कुलदीप सिंह कटोच, डाॅ. रमेश चंद ठाकुर, डाॅ. हिमांशु, डाॅ. पुनीत भूषण, प्रो. नयन जीत सिंह नेगी ने भी सुझाव दिए। अभी परीक्षा प्रणाली के तैयार किए प्रारूप को एकेडमिक काउंसिल सहित विवि की अन्य कमेटियों के समक्ष पेश कर मंजूरी मिलनी बाकी है।