फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   preparation to give ration in govt depots by scanning eyes due to coronavirus

अंगूठा लगाकर नहीं, अब आंखें स्कैन कर सरकारी डिपुओं में राशन देने की तैयारी

Thu, 03 Dec 2020 12:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Dec 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
preparation to give ration in govt depots  by scanning eyes due to coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार डिपुओं में राशन के आवंटन की प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है। अब डिपुओं में पॉश मशीन में अंगूठा लगाकर राशन देने के बजाय आंखों को स्कैन कर राशन देने की तैयारी है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है। कोरोना संकट में सरकार ने पॉश मशीनों में अंगूठा लगाकर राशन देने पर रोक लगा रखी है। ऐसे में विभाग अभी राशन कार्ड स्कैन करने के बाद ही उपभोक्ताओं को राशन दे रहा है।

विज्ञापन


विभाग का मानना है कि इस प्रक्रिया से राशन आवंटन में गड़बड़ी की आशंका रहती है। इसी के चलते अब आंखों को स्कैन कर राशन देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इससे कोरोना काल में पॉश मशीन में अंगूठा लगाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा और राशन आवंटन में पारदर्शिता भी बनी रहेगी। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आंखों को स्कैन करके राशन देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन

हिमाचल में हैं साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता

हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। सरकार की ओर से लोगों को आटा, चावल, 3 दालें, 2 लीटर तेल, नमक और चीनी दी जा रही है। 

अधिकारियों की ही चुकी बैठक 
प्रदेश में आंखों को स्कैन करके राशन देने को लेकर अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। सरकार की ओर से इस प्रक्रिया को जल्द लागू करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed