Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation for major changes in the rules of Dev society for cruelty to old woman

वृद्धा से क्रूरता के बाद देव समाज के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी

Thu, 14 Nov 2019 10:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Nov 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Preparation for major changes in the rules of Dev society for cruelty to old woman
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मंडी जिले सरकाघाट की गाहर पंचायत में देव आस्था के नाम पर बुजुर्ग महिला से क्रूरता के बाद देव समाज के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। सर्व देवता समिति मंडी और रियासत काल की सुकेत सर्व देवता कमेटी ने इस बदलाव की कवायद शुरू कर दी है। देवता के नाम पर क्रूरता के मामले में सुकेत सर्व देवता कमेटी जल्द ही हिमाचल के पूरे देव समाज को एकत्रित कर बैठक करने जा रही है।

विज्ञापन


जिसमें प्रदेश के मंदिरों से गूर, पुजारियों और कारदारों को बुलाया जाएगा। बैठक में नियम बनाने पर जोर दिया जाएगा। इसमें सभी मंदिरों का पंजीकरण मंडल और उपमंडल स्तर पर करवाना अनिवार्य होगा। मंदिर के पंजीकृत होने से सभी प्रकार की जानकारी सरकार के पास रहेगी। वहीं, एक देवता के एक रथ को ही मान्य समझा जाएगा। दो-तीन रथों वाले गूर-पुजारी पर कानूनी कार्रवाई का प्रस्ताव भी रखा जाएगा तथा देव संस्कृति को आघात करने वालों को देव समाज से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन


कोई भी गूर, पुजारी या कारदार देवता के नाम पर अपना निजी स्वार्थ साधता है तो उसे क्षमा नहीं किया जाएगा। पुजारी और गूरों का भी पंजीकरण होगा। सुकेत सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि सरकाघाट में हुई घटना ने पूरे देव समाज को कलंकित कर दिया है। देव समाज एकत्र होकर नियमों में बदलाव की तैयारी करेगा ताकि, इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति न हो। हिमाचल के सभी देवी देवताओं से संपर्क शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेशस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी : शिवपाल शर्मा

सर्व देवता समिति मंडी के प्रधान शिवपाल शर्मा ने कहा कि इस संदर्भ में प्रदेशस्तरीय कमेटी बनाई जाएगी। इसमें हिमाचल के सभी देवता सदस्य बनाएं जाएंगे। सभी एकजुट होकर देव समाज के अंदर के विवादों को सुलझाएंगे। वर्तमान में देवता भाषा एवं संस्कृति विभाग के पास रजिस्टर्ड होता है और संस्थाएं यानी कमेटियां प्रशासन के पास।

लेकिन, देव समाज के एकजुट न होने से भाषा एवं संस्कृति विभाग और प्रशासन सही काम नहीं कर पाता। इसलिए देव समाज में एक प्रदेशस्तरीय कमेटी की जरूरत है, जो आपस के झगड़े मिटाकर देव समाज को एक साथ लेकर चले।

बदलाव
सभी मंदिरों का पंजीकरण होगा जरूरी
सरकार के पास रहेगी तमाम जानकारी
पुजारी और गूर का किया जाएगा पंजीकरण
देवता के नाम पर एक ही रथ होगा मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed