फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement over nota in election

नोटा मतदान के विशेषाधिकार का दुरुपयोग : प्रेम कुमार धूमल

Wed, 19 Dec 2018 07:34 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: ashok chauhan Updated Wed, 19 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement over nota in election

गांधी चौक हमीरपुर पर धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अगर सुप्रीमकोर्ट 11 दिसंबर से पूर्व राफेल मामले में फैसला सुनाता तो तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन चुनावों के दौरान झूठ का सहारा लेकर और राफेल मामले में लोगों को गुमराह कर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने नोटा पर कहा कि किसी की नीतियां अगर लोगों को पसंद नहीं तो वह दूसरे दले को वोट कर सकते हैं, लेकिन नोटा तो कोई भी नहीं है।
विज्ञापन


फिर नोटा को वोट डालकर क्या नीतियां बदल जाएंगी। नोटा वास्तव में मतदान के विशेषाधिकार का दुरुपयोग है। नोटा लोगों को भ्रमित करने का एक षड्यंत्र है, लोगों को इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने सरकार के एक वर्ष के जश्न के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री भी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed