{"_id":"59a96e864f1c1b05278b4da1","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-over-gudiya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले- CBI की गिरफ्त में है सीएम से शाबाशी लेने वाली एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले- CBI की गिरफ्त में है सीएम से शाबाशी लेने वाली एसआईटी
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि गुड़िया प्रकरण में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी से प्रदेश का नाम बदनाम हुआ है।
विज्ञापन
भोरंज के धमरोल में दलित स्वाभिमान सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए धूमल ने कहा कि जिस एसआईटी टीम की मुख्यमंत्री ने पीठ थपथपाई थी, उसी टीम के सदस्य आज पुलिस के आईजी समेत सीबीआई की गिरफ्त में हैं। मुख्यमंत्री ने गुड़िया मामले में प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
भाजपा के लिए उन्होंने कहा कि यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ा सियासी दल है। जिसके सबसे ज्यादा सांसद और विधायक हैं। 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है और शीघ्र ही हिमाचल 19वां राज्य बनेगा, जहां पर भाजपा की सरकार होगी।
विज्ञापन
धूमल ने कहा भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। निश्चित रूप से पार्टी के वोट भी बढ़ेंगे। अब तो कांग्रेस को सोचना पड़ेगा की एक सीट कहां से मिलेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार में पिछड़ों के उत्थान के लिए डा. भीम राव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना और प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर भवन बनाने समेत कई योजनाएं चलाई थीं।
उन्होंने एलान किया कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रत्येक जिला परिषद वार्ड में अंबेडकर भवन बनाए जाएंगे। धूमल ने कहा की संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर को भारत रत्न देने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेई को जाता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दलित समाज के रामनाथ कोविंद को देश के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठा कर दलितों का मान सम्मान बढ़ाया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने थावर चंद गहलोत को हिमाचल का प्रभारी बनाया है जो खुद ही दर्शाता है कि भाजपा में दलितों को पूरा मान सम्मान मिलता है।