{"_id":"57e942854f1c1bf90a574eda","slug":"prem-kumar-dhumal-statement-on-vidhan-sabha-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस को सत्ता से हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है जनता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस को सत्ता से हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है जनता'
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 27 Sep 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा तैयार है। केरल के कोझिकोड़ में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेकर लौटे धूमल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, प्रदेश की जनता भी राज्य की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए विस चुनावों को बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे भूल गई। युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने की लुभावनी घोषणा चुनावों में की, लेकिन पौने चार साल के कार्यकाल में एक भी बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। कर्मचारियों को 4.9.14 का लाभ 2006 से देने की बात कही, मगर इसे 2012 से भी लागू नहीं किया।
विज्ञापन
स्कूली विद्यार्थियों को पहले वर्दी नहीं मिली, अब सिलाई के लिए पैसे नहीं। किसान, बागवान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी व महिलाएं हर वर्ग को सरकार ने ठगा है। सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए उचित व्यवस्था तक सरकार नही कर पाई। कहा कि वीरभद्र सरकार बिना बजट के घोषणाएं और शिलान्यास करने में लगी है। सीएम और मंत्रियों में अधूरे कार्यों के ही उद्घाटनों की होड़ लगी है।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह जल्दी में लग रहे हैं। जहां प्राइमरी स्कूल मांगा जा रहा है, वहां जमा दो स्कूल दिया जा रहा है। पटवारखाना मांगने पर तहसील दी जा रही है। प्रदेश में 33 तो नए कालेज खोल दिए हैं। अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के खोलने की जानकारी तो स्वयं प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर तक को नहीं है। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी संजीव कटवाल, जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, युवा नेता सुमित शर्मा, राजन सहोड़ भी उपस्थित थे।