फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Statement on Police officers Transfer from Baddi.

'हिमाचल में जंगलराज, माफिया पर कार्रवाई करते ही अफसरों के हो रहे तबादले'

Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Statement on Police officers Transfer from Baddi.
भाजपा नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेशभर में आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि से देवभूमि अपराध भूमि में तब्दील होती जा रही है।

विज्ञापन


सामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को राजनैतिक संरक्षण के चलते पुलिस प्रशासन माफि यों के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। योग्य व ईमानदार अधिकारी निरीह और लाचार होकर बिगड़ती कानून व्यवस्था को चुपचाप देख रहे हैं और हाथ बंधे होने की वजह से कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि हत्या, बलात्कार और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन अपराधों के आंकड़ों में दोगुनी से ज्यादा वृद्धि ने प्रदेश की छवि को कलंकित कर दिया है। मनाली में विदेशी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं, मंडी गोलीकांड, धर्मशाला का कथित रेप कांड, सीमाई क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से आम हिमाचली के जीवन को असुरक्षित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन माफिया करवा रहा अफसरों का तबादला

Prem Kumar Dhumal Statement on Police officers Transfer from Baddi.
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल

धूमल ने कहा कि प्रदेश में सक्रिय विभिन्न माफिया सरकार पर किस कदर नियंत्रण बनाए हुए हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि किसी आपराधिक घटना के पश्चात अगर पुलिस अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई करना चाहे तो यह निश्चित है कि माफियों के खिलाफ कार्रवाई होने पर पुलिस अधिकारी का तबादला हो जाता है।

धूमल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार जनता के बजाए अपने व्यक्तिगत स्वार्थों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। अपराधियों से निपटने के बजाए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ षड़यंत्र रचने में किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश में फल-फूल रहे माफि यों के गुंडाराज को कतई सहन नहीं करेगी और आगामी विधान सभा सत्र में प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार की नाकामी के मुद्दे को जोर शोर से उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed