फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal statement in AN sharma case.

धूमल बोले, गलत केस बनाने वालों को मिला मुंहतोड़ जवाब

Sat, 05 Dec 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 05 Dec 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal statement in AN sharma case.

हिमाचल उच्च न्यायालय की ओर से विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज केस को निरस्त करने को पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत योग्य फैसला बताया है। शनिवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में धूमल ने कहा कि वे न्यायपालिका के धन्यवादी हैं। कुछ लोग उन पर गलत केस बना रहे थे, जिनको उत्तर मिल गया है।

विज्ञापन


न्यायपालिका ने सत्यता को परखा है। विरोधियों की गलतियों को सुधारने के लिए न्यायपालिका है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष के हो-हल्ला करने के बयान पर प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार की ही कुंठा है। जब विपक्ष के दिए नोटिस के मुद्दे को बदल देंगे तो सदन में चर्चा क्या होगी?
विज्ञापन


विपक्ष ने भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर चर्चा का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रस्ताव से भ्रष्टाचार को हटा दिया गया। इतिहास में पहली बार विपक्ष के सभी 27 विधायकों ने हस्ताक्षरयुक्त नोटिस दिया था। लेकिन. भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगी हुई है और प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन तक सदन की कार्यवाही चली, लेकिन आखिरी दिन समय से पहले सदन को स्थगित कर दिया गया। प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा पर धूमल ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की विचारधारा से जुड़े लोगों से अपील की है कि एक वार्ड से एक ही समर्थक चुनाव लड़े।

भोरंज से महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंजू ठाकुर सहित 13 महिलाएं शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मौजूदगी में बीजीपी में शामिल हो गईं। कुल्लू-मनाली से भी 9 महिलाओं का दल बीजेपी में शामिल हुआ।

भोरंज से महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू ठाकुर, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, शीतला देवी, शीला देवी, वीना शर्मा, शकुंतला देवी, निखिल कुमार, पवन कुमार और अशोक कुमार ने बीजेपी को ज्वाइन किया।


जबकि मनाली विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा, मनोरमा, सुषमा, बवीता, ललिता, यमुना, लता, कुल्लू से रोशनी और सुषमा ने सर्किट हाउस हमीरपुर में बीजेपी को ज्वाइन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed