फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prem Kumar Dhumal Reaction on Virbhadra Singh Statement.

CM पर धूमल का पलटवार, कहा जिसकी जितनी सोच, वह उतनी ही करेगा बात

Thu, 24 Nov 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 24 Nov 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar Dhumal Reaction on Virbhadra Singh Statement.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से ऊना में अनुराग ठाकुर के खिलाफ दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जिसकी जितनी सोच होती है, वह उतनी ही बात करता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की खासियत रही है कि जब भी विधानसभा सत्र शुरू होने वाला होता है तो वह इस तरह की बयानबाजी करते हैं, ताकि विधानसभा शोरगुल में निपट जाए। कहा कि क्या जस्टिस लोढ़ा कमेटी उनसे बात करके काम करती है?
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि नोटबंदी को लेकर हिमाचल की स्थिति सामान्य है। लोग भले ही नोट बदलने को लाइन में खड़े हैं, लेकिन सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से खुश हैं। प्रधानमंत्री ने जिस दिन अपने संदेश में नोटबंदी की बात कही, उसी दिन प्रदेश सरकार ने भी वाहवाही लुटने को मोदी के पक्ष में बयानबाजी कर दी। जैसे-जैसे राजनीतिक दल शोर मचाने लगे, मुख्यमंत्री ने भी इस फैसले पर टिप्पणी करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुला शौच मुक्त में सरकार ने केंद्र को किया गुमराह

Prem Kumar Dhumal Reaction on Virbhadra Singh Statement.

धूमल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर रही है। फील्ड में जाकर भाजपा कार्यकर्ता सबूत एकत्र कर रहे हैं। 24 या 25 दिसंबर को भाजपा राज्यपाल को चार्जशीट सौंपेगी। उनके माध्यम से इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।  

सरकार की नालायकी से नहीं मिला बीबीएमबी का शेयर
धूमल ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में रहते हुए पंजाब और हरियाणा से हिमाचल सरकार ने बीबीएमबी का 4250 करोड़ शेयर लेना था। सुप्रीमकोर्ट से यह मामला हिमाचल के पक्ष में आया था। इस बीच सत्ता परिवर्तन हुआ। कांग्रेस सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बावजूद यह पैसा हिमाचल को अभी तक नहीं मिला है।

खुला शौच मुक्त में सरकार ने केंद्र को किया गुमराह
धूमल ने कहा कि हिमाचल खुला शौच मुक्त में कांग्रेस सरकार ने केंद्र को भी गुमराह किया है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को बदनाम करके रख दिया है। खुला शौच मुक्त में सरकार झूठा श्रेय ले रही है।

विजिलेंस ब्यूरो पर भी धूमल ने दिया बड़ा बयान

Prem Kumar Dhumal Reaction on Virbhadra Singh Statement.

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सत्ता में आते ही सबसे पहले विजिलेंस ब्यूरो को स्वायत्त करेगी। सरकार का विजिलेंस पर कोई अधिकार नहीं रहेगा। ब्यूरो अपने स्तर पर काम करेगा। अभी विजिलेंस प्रदेश सरकार के इशारे पर काम करती है।

उन्होंने कहा कि टीसीपी संशोधन विधेयक को मंजूरी देना राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है। हिमाचल में अधिकांश लोगों ने नियमों के तहत भवनों का निर्माण किया है, जबकि कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने नियमों का पालन नहीं किया है। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

राज्यपाल सोच समझकर ही इस पर निणर्य लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अच्छे अफसरों को प्रताड़ित किया है। अफसरों ने अपना आत्मसम्मान बनाए रखने को इसका डटकर मुकाबला किया है। सत्ता में आते ही भाजपा ऐसे अफसरों को सम्मान देगी।  

धूमल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संविधान का शोर मचाने वाले संविधान को ही नहीं जानते। हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने टीसीपी संशोधन विधेयक की मंजूरी को लेकर कहा था कि राज्यपाल संविधान के दायित्व का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

धूमल ने कहा कि हिमाचल में राजनीतिक का स्तर ठीक नहीं रहा है। आलोचना होती है, लेकिन गाली-गलौज करना ठीक नहीं है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। हिमाचल में माफियाराज पनप रहा है। लोग कांग्रेस सरकार से निराश हो चुके हैं। देश में मोदी की लहर है। देश को कांग्रेस मुक्त किया जा रहा है। हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त होगा।

उप चुनाव नहीं सीधे विधानसभा चुनाव होंगे
भोरंज उपचुनाव और शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर धूमल ने कहा कि भाजपा उपचुनाव के  लिए तैयार है, लेकिन हिमाचल में उपचुनाव नहीं सीधे विधानसभा चुनाव होंगे। अगर उपचुनाव होता है तो ठीक चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में उपचुनाव होने की संभावना कम लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed