फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prem kumar dhumal hits out at cm virbhadra singh.

मेरी संपत्ति ढूंढते-ढूंढते सीएम को मिलीं अपनी कोठियां: धूमल

Wed, 09 Dec 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 09 Dec 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
prem kumar dhumal hits out at cm virbhadra singh.

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कड़ा पलटवार किया है। मंगलवार को मीडिया से रूबरू होकर धूमल ने कहा कि मेरी संपत्ति ढूंढते-ढूंढते सीएम को अपनी कोठियां मिली हैं। उन्होंने दावा किया वीरभद्र सिंह के परिवार के नाम ग्रेटर नोएडा में दो कोठियां होने की सूचना है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर बातचीत करना सीएम की हताशा को दिखाता है। तंत्र-मंत्र की बात करने वाले वीरभद्र सिंह बताएं कि यूपी और बिहार से तांत्रिक बुलाकर बग्लामुखी कौन गया था। यह सबको मालूम है। लेकिन पकड़े जाने पर खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएम खुद पर चल रहे मामलों से इतना घबरा गए हैं कि कहीं भी, कुछ भी बोल रहे हैं।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि सीएम पर सिर्फ आय से अधिक संपत्ति का ही मामला नहीं है। इसमें भ्रष्टाचार भी शामिल है। ऐसे में इस मामले की जांच आयकर विभाग नहीं बल्कि सीबीआई या दूसरी कोई एजेंसी ही करेगी। अगर सीएम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है तो उसे ईडी देखेगा। उन्होंने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह प्रधानमंत्री से मिलना चाहते हैं तो यह उनका अधिकार है। इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को लकवा मार गया है। विकास कार्य ठप हैं। सरकार के प्रति लोगों और सरकार के ही नुमाइंदों में हताशा और निराशा का माहौल है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती और कांगड़ा के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed