{"_id":"59bd61904f1c1be4738b4e90","slug":"prem-kumar-dhumal-demands-for-cbi-probe-into-doctor-jyoti-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ज्योति मौत मामले की होगी CBI जांच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ज्योति मौत मामले की होगी CBI जांच!
खेमराज शर्मा/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. ज्योति की संदिग्ध मौत मामले में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत व पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि आए दिन प्रदेश की आपराधिक घटनाओं से लोगों का पुलिस प्रशासन से विश्वास उठ गया है।
ऐसे में मामले की जांच सीबीआई को देनी चाहिए। गौरतलब है कि मामले की जांच के लिए एसपी बिलासपुर ने एसआईटी टीम का गठन किया है। जिसमें घुमारवीं डीएसपी राजेश कुमार की अगुवाई में टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि एसआईटी टीम ने दो दिनों में ज्योति के कमरे की तलाशी लेकर वहां से लैपटॉप, डायरी व फटे पन्ने, मेमोरी कार्ड, सिम व बिल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच के दौरान एसआईटी टीम ने कुछ लोगों से भी पूछताछ की है। लेकिन पुलिस की इस कार्यप्रणाली से परिजन संतुष्ट नहीं है।
जिसको लेकर वह पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मिले थे। इसके बाद धूमल ने राज्यपाल व पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।