फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pregnant died after operation, angry family created ruckus in hospital

ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 18 Jan 2020 08:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jan 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Pregnant died after operation, angry family created ruckus in hospital
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के क्षेत्रीय अस्पताल में शनिवार को प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों को उसकी मौत का पता तब चला जब महिला को चेक करने आई नर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सुनीता देवी (22) पत्नी रवि कुमार निवासी गांव दानी, तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनीता की एक वर्ष पहले शादी हुई थी।

विज्ञापन


सुनीता ने 18 जनवरी को बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि गर्भवती को करीब पांच दिन पहले उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को आपरेशन के दौरान महिला ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद प्रसूता की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सुनीता के पति रवि कुमार का आरोप है कि दोपहर को ऑपरेशन के बाद पीड़िता को होश नहीं आया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को पीड़िता को चेक करने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर ने एक बार भी चेक नहीं किया। इसके बाद वार्ड में आई नर्स ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद भड़के परिजनों ने अस्पताल से शव लेने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना दुखद, होगी निष्पक्ष जांच : सीएमओ 

Pregnant died after operation, angry family created ruckus in hospital

सुनीता के पति का कहना है कि जब तक आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे अस्पताल से शव को नहीं ले जाएंगे। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। 

सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जा रही है। अगर इसमें चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed