हिमाचल में बदलेगा मौसम, इस दिन से फिर बर्फबारी और बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मौसम करवट लेने वाला है। इसको देखते हुए प्रदेश में फिर से बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में 27 नवंबर से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 24 नवंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
इसका 27 नवंबर से हिमाचल में भी असर दिखना शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 से शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।
इस दिन तक साफ रहेगा मौसम
उधर, मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में दिनभर धूप खिली रही। प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.3, ऊना में 24.8, नाहन में 21.3, कांगड़ा में 23.2, चंबा में 23.1, बिलासपुर में 23.2, हमीरपुर में 24.1, सुंदरनगर में 24.3, भुंतर में 22.0, धर्मशाला में 17.2 और कल्पा में 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।