फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prediction of snowfall and rainfall for himachal from 12 november

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Nov 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
prediction of snowfall and rainfall for himachal from 12 november

हिमाचल में मौसम फिर से बिगड़ने वाला है। प्रदेश में 11 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 12 से 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 13 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। 14 नवंबर को मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
वीरवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

विभिन्न शहरों में ये रहा तापमान

prediction of snowfall and rainfall for himachal from 12 november

वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.2, कांगड़ा में 25.5, हमीरपुर में 25.2, सुंदरनगर में 24.9, भुंतर में 23.8, नाहन में 23.7, बिलासपुर में 23.8, चंबा में 23.2, सोलन में 21.5, धर्मशाला में 19.4, शिमला में 17.6, डलहौजी में 14.7 और केलांग में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

वीरवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है।

उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.7, मनाली में 0.6, कल्पा में 1.6, भुंतर में 4.0, सुंदरनगर में 4.2, सोलन-मंडी में 6.0, चंबा में 6.5, ऊना में 7.2, शिमला में 7.6 और धर्मशाला में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed