फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prediction of rainfall in himachal from 3rd april

इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, तेज हवाएं चलने की चेतावनी

Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 03 Apr 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
prediction of rainfall in himachal from 3rd april

प्रदेश में पड़ रही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। हिमाचल में मंगलवार से मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल तक बारिश होने के आसार जताए हैं। 

विज्ञापन


मैदानी क्षेत्रों में तीन और आठ अप्रैल को बारिश होने की संभावना हैं। चार से सात अप्रैल तक मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, प्रदेश के मध्य और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में गर्जन के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों में ये रहा तापमान

prediction of rainfall in himachal from 3rd april

सोमवार को शिमला में मौसम मिला-जुला बना रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, ऊना 34.4, धर्मशाला 27.2, नाहन 28.9, सोलन 26.7, कांगड़ा 30.2, बिलासपुर 31.7, हमीरपुर 30.9, चंबा 28.3,

डलहौजी 16.4, सुंदरनगर 29.8, भुंतर 30.0, कल्पा 21.8 और केलांग में 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम पारा 2.4, मनाली 6.6, शिमला 11.3, ऊना 16.0 औैर नाहन में 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed