{"_id":"68c7c40018e27fc8290719ec","slug":"pre-matric-scholarship-date-extended-now-you-can-apply-till-30th-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की तिथि बढ़ी, अब 30 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की तिथि बढ़ी, अब 30 तक कर सकेंगे आवेदन
Mon, 15 Sep 2025 01:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:15 PM IST
सार
योजना के तहत अनुसूचित जाति के अलावा अस्वच्छ और जोखिम भरे व्यवसायों से जुड़े परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप(सांकेतिक )
- फोटो : Freepik
विस्तार
केंद्र सरकार की प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप (घटक-2) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के अलावा अस्वच्छ और जोखिम भरे व्यवसायों से जुड़े परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 3500 से 8800 रुपये तक की राशि दी जाएगी। इसके लिए किसी भी प्रकार के आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर ने बताया कि शिक्षा विभाग ने इस योजना के अंतर्गत पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया है। इसके लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रवृत्ति संबंधित समुदाय से जुड़े बच्चों को ही दी जाएगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधन समय रहते विद्यार्थियों के आवेदन करवाएं। किसी भी प्रकार की दुविधा होने पर विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्कूल प्रमुखों को आवेदन करवाने के निर्देश
सभी सरकारी और गैर-सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों को पात्र विद्यार्थियों के आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत एसटी छात्रों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 30 सितंबर तक खुला रहेगा। विभाग की ओर से निर्देश दिए हैं कि सत्र 2025-26 के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन भरना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन