{"_id":"677536b8ccb9735c6106eef6","slug":"pre-board-exams-will-be-held-in-the-first-week-of-february-shimla-news-c-92-1-ssml1003-129449-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फरवरी के पहले सप्ताह में होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फरवरी के पहले सप्ताह में होंगी प्री बोर्ड परीक्षाएं
Wed, 01 Jan 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्री बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों पर देंगे ध्यान
- 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी परीक्षा में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू होंगी।
बोर्ड की परीक्षाओं से पहले जिले के सभी उच्च और माध्यमिक पाठशालाओं में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्री बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन कर कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस किया जाएगा। ताकि जिले का परिणाम पिछले साल से बेहतर हो सके। प्री बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में होना तय हुआ है। परीक्षा के बाद बच्चों का निश्चित समय अवधि में परिणाम भी घोषित किया जाएगा, जिससे बच्चों को उनकी काबिलियत का पता चल सके और वह बोर्ड की परीक्षाओं के अनुरूप तैयार हो जाएं। बता दें कि साल 2021 से प्रदेश भर में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू की गई हैं। इसके बाद से ही जिले में लगातार प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इससे परीक्षा परिणामों में सुधार हुआ है। पिछले साल की 10वीं की मेरिट लिस्ट में सरकारी स्कूलों के तीन विद्यार्थी शामिल रहे थे। वहीं, जिले में पहली बार दिसंबर में विशेष मूल्यांकन परीक्षाएं भी आयोजित की गई थीं। उधर, उच्च शिक्षा उप निदेशक जोगिंदर सिंह राव ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में जिले में प्री बोर्ड की परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले के बेहतर परिणाम के लिए सभी पाठशालाओं के मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए बोर्ड स्तर के प्रश्न पत्र आएंगे। बोर्ड पैटर्न के अनुरूप ही परीक्षा ली जाएगी।