{"_id":"606efef08ebc3e591e5b786e","slug":"pravasi-mazdoor-stranded-in-lahaul-on-fourth-consecutive-day-after-snowfall-manali-leh-road-yet-not-restored","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी लाहौल में फंसे रहे लेह जाने वाले 250 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी लाहौल में फंसे रहे लेह जाने वाले 250 मजदूर
Thu, 08 Apr 2021 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 08 Apr 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग बंद होने से फंसे प्रवासी मजूदर।
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह सामरिक मार्ग गुरुवार को भी बहाल नहीं हो सका है। लेह जाने वाले करीब 250 मजदूर और ट्रक चालक चौथे दिन भी केलांग समेत तोद वैली के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। गुरुवार को तोद वैली में फिर रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी रहा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। दारचा पंचायत प्रधान सोनम डोलमा की सूचना पर जिला प्रशासन ने तहसीलदार अनिल कुमार की अगुवाई में राहत सामग्री लेकर एक टीम को दारचा रवाना की।
विज्ञापन
टीम ने दारचा, जिस्पा, गेमुर और केलांग में फंसे लोगों को बिस्कुट, राशन और कंबल वितरित कर मुसीबत में फंसे लोगों को राहत प्रदान की। तहसीलदार अनिल ने बताया कि उपायुक्त पंकज राय के निर्देश पर प्रशासन ने तोद वैली के विभिन्न हिस्सों में पिछले चार दिनों से फंसे मजदूरों को राहत सामग्री वितरित की। डीसी पंकज राय ने बताया कि लेह जाने वाले लाहौल घाटी के अलग-अलग हिस्सों में फंसे लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन