फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pravasi majdur murder in paonta sahib today Sirmour Himachal Pradesh

Sirmour News: नुकीली चीज से हमला कर आइसक्रीम विक्रेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 12:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 23 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

विश्वकर्मा चौक के समीप बिहार निवासी आईसक्रीम विक्रेता अपने एक रिश्तेदार के साथ घर जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हो गई।

विज्ञापन
pravasi majdur murder in paonta sahib today Sirmour Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वकर्मा चौक के समीप देर रात सिर पर नुकीली चीज से हमला कर एक आइसक्रीम विक्रेता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देररात पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक के समीप बिहार निवासी आईसक्रीम विक्रेता अपने एक रिश्तेदार के साथ घर जा रहा था।

विज्ञापन


इस बीच रास्ते में उसकी एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहसबाजी अचानक मारपीट में बदल गई। इस बीच आरोपी किसी नुकीली चीज से बिहार के रहने वाले आइसक्रीम विक्रेता के सिर पर वार कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोरंजन ठाकुर(45) पुत्र बालेश्वर निवासी देवी बरेटा, डाकघर सेमापुर, थाना बरारी, जिला कटियार (बिहार) को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को मिली। इस बीच आरोपी जनक पुत्र धनीराम निवासी शंभुवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर ने कपड़े बदल कर फरार होने का प्रयास भी किया लेकिन पुलिस जवानों ने उसे दबोच लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता है और नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने प्रवासी आइसक्रीम विक्रेता के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारपीट और नुकीली वस्तु से हमले के बाद घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा। हत्या मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed