फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh Statement, said Leaders should not declare candidates in public meetings

Pratibha Singh Statement: प्रतिभा सिंह बोलीं- जनसभाओं में प्रत्याशी घोषित न करें नेता

Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Aug 2022 12:00 AM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों मौकापरस्त निकले। अब कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में कोई भी नेता नहीं जाने वाला है।

विज्ञापन
Pratibha Singh Statement, said Leaders should not declare candidates in public meetings
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अपने कुछ नेताओं पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनावों के लिए टिकटों को तय करना हाईकमान का काम है। नेता जनसभाओं में प्रत्याशियों की घोषणा न करें।  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों मौकापरस्त निकले। अब कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में कोई भी नेता नहीं जाने वाला है। कांग्रेस चुनावों के लिए एकजुटता के साथ तैयार है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वे जल्द ही अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पूर्व सरकार के कार्यों का उद्घाटन करने का आरोप भी लगाया। कहा कि भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटी है।

विज्ञापन


आजाद का जाना दुखद, आनंद ने भाजपा में जाने से किया इनकार
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने की घटना को प्रतिभा सिंह ने दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि आजाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ उन्होंने काम किया है। कुछ मुद्दों पर वह नाराज थे। प्रतिभा ने कहा कि बीते दिनों आनंद शर्मा ने अपने शिमला दौरे के दौरान भाजपा में जाने से इनकार किया है। 51 वर्षों से आनंद शर्मा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सात कांग्रेस ब्लॉक भंग मामले में हो गई थी गलतफहमी
प्रतिभा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से सात कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणियों को भंग करने के मामले में कुछ गलतफहमी हो गई थी। दिल्ली दौरे के दौरान यह दूर हो गई है। पार्टी प्रभारी ने सह प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू को यह संदेश देने के लिए शिमला भेजा था। जब बिट्टू इस बाबत बात करने पहुंचे तो उसी दौरान वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा शिमला आ गए। सभी उनके साथ व्यस्त हो गए। इस कारण मुझे ब्लॉक भंग करने की जानकारी नहीं मिल सकी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द ही सातों ब्लॉकों में नई कार्यकारिणियों का गठन कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed