Pratibha Singh Statement: पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाने से डर रही भाजपा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार अभी तक सीबीआई जांच नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए प्रदेश भर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में सरकार अभी तक सीबीआई जांच नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए प्रदेश भर में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मांग की गई, लेकिन अभी तक केंद्र और प्रदेश की सरकार इस मामले में सीबीआई जांच शुरू नहीं करवा पाए हैं। जयराम सरकार ने लोगों को ठगने के लिए प्रदेश में मामले की जांच करने के लिए सीबीआई के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन दिल्ली में केंद्र सरकार ने सीबीआई को हिमाचल जाने से इंकार कर रखा है। इसके चलते अभी तक पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच नहीं हो पाई है। इससे साफ पता चलता है कि भाजपा सरकार इसकी सीबीआई जांच करवाना ही नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है। प्रतिभा सिंह से गुड़िया प्रकरण को लेकर पूछे गए सवाल का बचाव करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस समय गुड़िया प्रकरण हुआ था। उस समय कांग्रेस की सरकार थी और वीरभद्र सिंह उस समय मुख्यमंत्री थी। उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को आदेश दिए थे, लेकिन प्रकरण के कुछ समय बाद सत्ता परिवर्तन हुआ और प्रदेेश में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा ने पिछले चार सालों तक गुड़िया प्रकरण को लेकर चुप्पी साधे रखी। अब चुनाव सिर पर है तो भाजपा दोबारा से इस मुद्दे को उछाल रही है। जबकि भाजपा चाहती है तो प्रकरण की आसानी से सीबीआई जांच करवा सकती थी, लेकिन असलियत में भाजपा सीबीआई जांच करवाना ही नहीं चाहती है।