{"_id":"64564d5be0f953e17c0f25a4","slug":"pratibha-singh-said-those-who-do-excellent-work-in-the-organization-should-get-responsibility-in-the-governme-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में मिलनी चाहिए जिम्मेवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में मिलनी चाहिए जिम्मेवारी
Sat, 06 May 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 May 2023 06:22 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। सोमवार को इस बाबत मैं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात भी करूंगी।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन में श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सरकार में जिम्मेवारी मिलनी चाहिए। सोमवार को इस बाबत मैं दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बात भी करूंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए मनोबल बनाए रखने को कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देना जरूरी है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में प्रतिभा सिंह ने कहा कि आठ और नौ मई को वह नई दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से भेंट करेगी और संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा करेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से साबित हो गया है कि लोग कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठन की मजबूती को कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा है कि अब उन पर आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को सरकार में भी कोई जिम्मेदारी मिले इस पर भी केंद्रीय आला कमान से चर्चा के साथ स्वीकृति ली जाएगी। संगठन की एकता और उसके मनोबल से कांग्रेस ने पहले प्रदेश में भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद मंडी लोकसभा के साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी लोगों ने कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी और अब शिमला नगर निगम चुनावों में भी लोगों ने भाजपा को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही संभव हुआ है।
विज्ञापन