{"_id":"65059b5efd5580ad020770be","slug":"pratibha-singh-said-strict-action-should-be-taken-against-the-culprits-of-bhoranj-incident-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- भोरंज घटना के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- भोरंज घटना के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
Sat, 16 Sep 2023 05:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:41 PM IST
सार
हमीरपुर जिला के भोरंज में एक महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर जिला के भोरंज में एक महिला के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदायी और देवभूमि को शर्मसार करने वाली है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ इस प्रकार की कोई भी घटना किसी भी सभ्य समाज के लिए अभिशाप है जो किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला को पूरा न्याय मिलना चाहिए। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना ने हो इसके लिए जरूरी है कि इस घटना में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी सजा मिले। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भविष्य में ऐसी किसी भी घटना पर जो समाज विरोधी, महिलाओं से बदसलूकी से जुड़ी हो पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन