फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said Party workers performed their duty with dedication and honesty

MC Shimla Election: प्रतिभा सिंह बोलीं- पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगन और ईमानदारी से निभाया अपना कर्तव्य

Thu, 04 May 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 May 2023 06:00 PM IST
सार

 प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Pratibha Singh said Party workers performed their duty with dedication and honesty
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में पार्टी की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है, उसके लिए वह इन सबकी आभारी हैं। प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के मार्गदर्शन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी पार्टी नेताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की मेहनत से विधानसभा चुनाव के बाद शिमला नगर निगम व पालमपुर उप चुनाव में पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है। प्रदेश में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ जीत का सिलसिला अब आगे बढ़ेगा। प्रतिभा सिंह ने नव निर्वाचित शिमला नगर निगम के पार्षदों को उनके नए दायित्व के लिए कांग्रेस संगठन की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कंधों पर शिमला शहर के विकास और लोगों की समस्याएं दूर करने की बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। शिमला शहर के लोगों की उम्मीदों पर उन्हें खरा उतरना होगा, इसके लिए उन्हें दिन रात लोगों की सेवा व समर्पण के भाव से कार्य करना होगा।
विज्ञापन


सरकार के सहयोग से होगा शिमला का कायाकल्प : राजीव
 कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने ट्वीट कर नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर शिमला की जनता, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से शिमला का कायाकल्प किया जाएगा। राजीव शुक्ल ने कहा कि हमारे नेताओं हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हरीश जनारथा की मेहनत और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का अभियान रंग लाया। उन्होंने प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed