फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh said- Joint Parliamentary Committee should conduct investigation in Adani case

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- अदाणी मामले में संयुक्त संसदीय समिति से करवाई जाए जांच

Fri, 22 Nov 2024 05:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2024 05:21 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पहले से ही देश में अदाणी के कामकाज पर सवाल उठाती रही है, पर न तो कभी जांच एजंसियों ने ही कोई कार्रवाई की और न ही सरकार ने कभी कोई जांच के आदेश दिए। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said- Joint Parliamentary Committee should conduct investigation in Adani case
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अमेरिका में गौतम अदाणी के खिलाफ उच्च मूल्य वाले सौर ऊर्जा अनुबंधों को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 2,236 करोड़ की घूस देने के आरोप पर अरेस्ट वारंट जारी होने को गंभीर मामला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही देश में अदाणी के कामकाज पर सवाल उठाती रही है पर न तो कभी जांच एजंसियों ने ही कोई कार्रवाई, न ही सरकार ने कभी कोई जांच के आदेश दिए। अब अमेरिका की अदालत से अदाणी के इस कथित घूस कांड के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी होने से स्पष्ट है कि अदाणी प्रतिभूति धोखाधड़ी में शामिल रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने इस पूरे मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से करवाने की मांग करते हुए कहा है कि सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी पहले से ही अदाणी के प्रतिभूत धोखाधड़ी, शेयर बाजार को प्रभावित करने और सेवी से उनके कथित संबंधों की जांच की मांग करते रहें है लेकिन अफसोस है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ कथित तौर पर अदाणी की नजदीकियां होने की बजह से आज दिन तक उन पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed