फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh said I will put the demands of INTUC before the govt myself

Shimla News: प्रतिभा सिंह बोलीं- इंटक की मांगों को सरकार के समक्ष खुद रखूंगी

Mon, 13 Mar 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की 107वीं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों, कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 

विज्ञापन
Pratibha Singh said I will put the demands of INTUC before the govt myself
इंटक की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इंटक को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को वह खुद सरकार के समक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि इंटक कांग्रेस का महत्वपूर्ण अग्रणी संगठन है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की 107वीं राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही आम व गरीब लोगों, कामगारों व श्रमिकों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इस दिशा में मनरेगा कांग्रेस की एक बहुयामी योजना है, जिसे केंद्र की भाजपा सरकार कमजोर करने पर तुली है। इससे पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में इंटक बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में इंटक को पूरा मान सम्मान देते हुए संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जो मांग पत्र उन्हें दिया है, उसे अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को देंगे। संजय दत्त ने कहा कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जिस प्रकार प्रदेश विधानसभा चुनावों में इंटक ने अपनी एकजुटता के साथ कांग्रेस की जीत के लिए कार्य किया। ठीक उसी प्रकार उन्हें काम करना होगा। हरदीप सिंह ने कहा कि श्रम कामगार बोर्ड के तहत मनरेगा के मजदूरों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है, इसे तुंरत बहाल किया जाना चाहिए। बैठक में जगत राम शर्मा, सीता राम सैनी, उमेश शर्मा, सोहन वर्मा, रूप सिंह, वाईपी कपूर, जगतार सिंह, राहुल महेरा, पूर्ण चंद, जसविंदर, खिमीराम चौहान, श्याम ठाकुर, प्रेम लाल भाटिया, डीडी कौशल, जितेंद्र गुप्ता, नरेंद्र चंदेल, चुनी लाल गर्ग सहित कई अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed