फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha Singh said demand will be made to restore the right to cut wood for burning

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- जलाने के लिए लकड़ी काटने का अधिकार बहाल करने की मांग की जाएगी

Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है अपनी मलकियत से फ्यूल वुड, जलाने की लकड़ी काटने और इसे बाहर भेजने के अधिकार को बहाल करने बारे प्रदेश सरकार से बात करेंगी।

विज्ञापन
Pratibha Singh said demand will be made to restore the right to cut wood for burning
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है अपनी मलकियत से फ्यूल वुड, जलाने की लकड़ी काटने और इसे बाहर भेजने के अधिकार को बहाल करने बारे प्रदेश सरकार से बात करेंगी। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मिलने आए जिला हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना और चंबा जिला के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बताया कि वर्षों से उनके पास यह अधिकार सरकार ने दिया था कि वह अपनी मलकियत से फ्यूल वुड काट कर, सरकार को टैक्स जमा करवा कर इसे बाहर बेचें।

विज्ञापन


इससे उनके परिवार का पालन होता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर इसके बाहर भेजने पर तुरंत प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से उनकी आर्थिक स्थिति पर जहां एक ओर विपरीत असर पड़ रहा है वही दूसरी ओर सरकार के खजाने को भी भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि वह उस लकड़ी को अपनी मलकियत से काटते हैं जो केवल जलाने के काम ही आती है। यह कोई इमारती लकड़ी नहीं है। वह जितने पेड़ काटते हैं उससे अधिक लगाते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed