फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pratibha singh said cm should give additional funds to repair the roads of Mandi parliamentary constituency

Shimla News: प्रतिभा बोली- मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कें दुरुस्त करने को अतिरिक्त धन दें मुख्यमंत्री

Fri, 18 Aug 2023 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 06:06 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब तक पंडोह से कैंची मोड़ मार्ग दुरुस्त नहीं होता, तब तक बजौरा, कोटला, कटिंडी व चैलचोक, गोहर, पंडोह मार्ग को योजनाबद्ध तरीके से मालवाहक वाहनों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
Pratibha singh said cm should give additional funds to repair the roads of Mandi parliamentary constituency
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के केंद्रीय जोन को अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंडी से कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को अतिरिक्त मशीनरी लगाने के लिए भी कहा जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने कहा कि जब तक पंडोह से कैंची मोड़ मार्ग दुरुस्त नहीं होता, तब तक बजौरा, कोटला, कटिंडी व चैलचोक, गोहर, पंडोह मार्ग को योजनाबद्ध तरीके से मालवाहक वाहनों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ से जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। मंडी-कुल्लू सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास होने चाहिए। इसी मार्ग से सेना को रसद भी जाती है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सब आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed