{"_id":"64ea0fcf19647707c6092328","slug":"pratibha-singh-said-center-should-declare-national-disaster-in-himachal-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र
Sat, 26 Aug 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर ( मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Aug 2023 08:14 PM IST
सार
प्रतिभा ने डीनक, लोअर बेहली, तमरोह, दियारगी, चुनाहन, रजवाड़ी, जटानाल, लोअर पाधरू और अपर पाधरू क्षेत्र में बरसात से घरों, जमीन, सड़क और रास्तों को हुए नुकसान की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन विधानसभा के लोअर नाचन में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात के दौरान उनका हाल जाना। प्रतिभा ने डीनक, लोअर बेहली, तमरोह, दियारगी, चुनाहन, रजवाड़ी, जटानाल, लोअर पाधरू और अपर पाधरू क्षेत्र में बरसात से घरों, जमीन, सड़क और रास्तों को हुए नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रजवाड़ी के भूस्खलन से प्रभावित स्कूल मैदान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। अभी तक जितनी भी राशि केंद्र ने घोषित की है वह सब प्रदेश का हक था जो हर साल प्रदेश को मिलता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश में आई आपदा को केदारनाथ की तरह राष्ट्रीय आपदा घोषित कर प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज जारी करे। प्रतिभा ने प्रभावितों को आपदा की इस घड़ी में कहा कि आपकी पीड़ा को मैंने देखा और अनुभव किया है। आपकी सांसद होने के नाते आपके दुख-दर्द को दूर करना मेरी जिम्मेदारी है जिससे में कभी भी पीछे नहीं हटूंगी। इस मौके पर नाचन कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नरेश चौहान, महासचिव प्रदेश कांग्रेस चेतराम ठाकुर, बग्गी पंचायत प्रधान विकास गुप्ता, जिला परिषद सदस्य जागृति राणा और लोकेश निराला समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन