फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha Singh: Party officials should contribute to the disaster relief fund

Shimla News: आपदा राहत कोष में अंशदान दें पार्टी पदाधिकारी, प्रतिभा सिंह ने पत्र लिखकर की अपील

Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jul 2023 05:11 PM IST
सार

 सांसद प्रतिभा सिंह ने भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कोष में अंशदान देने की अपील की हैं।
 

विज्ञापन
Pratibha Singh: Party officials should contribute to the disaster relief fund
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कोष में अंशदान देने की अपील की हैं। पार्टी पदाधिकारियों को लिखे पत्र में प्रतिभा ने कहा कि इस बार प्रदेश में बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस को भी राहत और बचाव कार्यों में प्रदेश सरकार को अपना पूरा सहयोग देना है। उन्होंने कहा है कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जन सहयोग अपेक्षित होता है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ऐसे कार्यों में समय-समय पर अपना विशेष योगदान दिया है।

विज्ञापन


प्रतिभा ने कहा कि लोगों की सहायता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में इस कार्य की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। बाकी जिलों में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की निगरानी में सूचना और सहायता के लिए समूह गठित किए हैं। ये प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों का आह्वान किया है कि इस पुनीत कार्य के आपदा राहत कोष में अंशदान दें, जिससे प्रभावित लोगों की मदद हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed