{"_id":"638222684116227bff13dae1","slug":"pratibha-singh-and-vikramaditya-singh-participated-in-rahul-gandhi-s-bharat-jodo-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा और विक्रमादित्य, विधानसभा चुनाव पर दिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए प्रतिभा और विक्रमादित्य, विधानसभा चुनाव पर दिया फीडबैक
Sat, 26 Nov 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:51 PM IST
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह औऱ विधायक विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को विधानसभा चुनावों का फीडबैक दिया।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह औऱ विधायक विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हुए। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी को विधानसभा चुनावों का फीडबैक दिया। विधानसभा चुनावों की मतगणना से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने इन दिनों दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। प्रतिभा सिंह ने बीते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
अब इसी कड़ी में शनिवार को अपने बेटे विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इंदौर में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ इस दौरान मुलाकात कर उन्हें प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पद की लॉबिंग में जुटे हैं हिमाचल के नेता
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश नेता इन दिनों मुख्यमंत्री पद की लॉबिंग में जुटे हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, धनीराम शांडिल, आशा कुमारी इन दिनों दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन