{"_id":"85d1848329f8bda178ab7ecb3797769b","slug":"prashant-bhushan-divisional-court-hearing-the-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी प्रशांत भूषण केस की सुनवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन होगी प्रशांत भूषण केस की सुनवाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता प्रशांत भूषण की ओर से डीसी के फैसले को चुनौती देने के मामले में मंडलायुक्त कोर्ट धर्मशाला में अब सुनवाई के लिए अगली तारीख आठ दिसंबर रखी गई है।
विज्ञापन
इस दिन मंडलायुक्त कार्यालय के नायब तहसीलदार केस को मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। नायब तहसीलदार ने केस से संबंधित रिपोर्ट बना ली है जिसे आठ दिसंबर को मंडलायुक्त के समक्ष रखा जाएगा। मंडलायुक्त कार्यालय के नायब तहसीलदार विपिन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
कंडवाड़ी में जिला कलेक्टर एवं डीसी कांगड़ा सी. पालरासु की ओर से भू-सौदे रद्द किए जाने के फैसले के खिलाफ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने मंडलायुक्त धर्मशाला में अपील दायर की थी। जिला कलेक्टर अपना फैसला 17 सितंबर को सुनाया था।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर एवं डीसी कांगड़ा सी. पालरासु ने सितंबर में अधिवक्ता प्रशांत भूषण के भू-सौदे को रद्द करते हुए उनके कंडवाड़ी स्थित संस्थान की 6.09 हेक्टेयर जमीन को सरकार में निहित करने के आदेश दिए थे।
इन आदेशों में कहा गया था कि प्रशांत भूषण ने धारा 118 के तहत मिली मंजूरी की शर्तों की अवहेलना की और निर्धारित दो साल की अवधि में इस जमीन पर कोई काम नहीं किया।