{"_id":"57b3fc9c4f1c1b77766ebda4","slug":"pragnent-woman-died-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल लाते वक्त गर्भवती महिला की बच्चे समेत मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल लाते वक्त गर्भवती महिला की बच्चे समेत मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के एक गांव से एचआईवी रोग से ग्रस्त महिला की मौत हो गई है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को ऊना अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के साथ अजन्मे बच्चे की भी गर्भ में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से एचआईवी रोग से ग्रस्त थी। मंगलवार सुबह महिला को प्रसव पीड़ा ज्यादा होने लगी, जिस पर एंबुलेंस की मदद से उपमंडल स्तरीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता को ऊना अस्पताल लाया जा रहा था कि पक्का परोह के समीप उसने दम तोड़ दिया। महिला गरीब परिवार से संबंध रखती थी। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने बताया कि एचआईवी से ग्रस्त महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतका का पोस्टमार्टम अस्पताल में करवाया जा रहा है। महिला का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा था। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।