फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pradyumn secured 646 marks and Parth obtained 631 marks in NEET.

Shimla News: नीट में प्रद्युम्न ने 646 और पार्थ हासिल किए 631 अंक

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pradyumn secured 646 marks and Parth obtained 631 marks in NEET.
शहर के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


एस्पायर के 120 से अधिक छात्रों ने पाए 505 से ज्यादा अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। री-नीट 2026 के परिणाम में शिमला शहर के इनमें प्रद्युम्न धर्मा ने 646, पार्थ पंडित ने 631 और आदित्य ठाकुर ने 623 अंक हासिल किए हैं।


वहीं एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। संस्थान के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने 505 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। री-नीट 2026 में एस्पायर के चार विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए। इनमें यतिन राज ने 610 अंक हासिल किए हैं। संस्थान के प्रबंधन के अनुसार इन परिणामों के आधार पर इस वर्ष 160 से अधिक विद्यार्थियों के एमबीबीएस सहित विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन की उम्मीद है। पिछले वर्ष भी 146 विद्यार्थियों का एमबीबीएस सहित विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ था। इस वर्ष का री-नीट विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। पेपर लीक की घटना के कारण पहले आयोजित परीक्षा निरस्त कर दी थी। इसके बाद हजारों विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी। कई महीनों तक परिणामों को लेकर अनिश्चितता और मानसिक तनाव बना रहा। इसके बावजूद एस्पायर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संस्थान के प्रबंध निदेशक योगेंद्र कुमार मीणा ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटना के बाद दोबारा परीक्षा देना किसी भी विद्यार्थी के लिए आसान नहीं था। लंबे समय तक मानसिक दबाव और अनिश्चितता के बावजूद विद्यार्थियों ने धैर्य बनाए रखा। मीणा ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी एस्पायर के 160 से अधिक विद्यार्थी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि एस्पायर में केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने पर ही ध्यान नहीं दिया जाता, बल्कि विद्यार्थियों की अवधारणा-आधारित तैयारी, नियमित टेस्ट और विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण पर भी विशेष जोर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article