12 रुपये दिया था बीमा प्रीमियम मौत पर परिवार को मिले दो लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकृत एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों को दो लाख रुपये का भुगतान किया गया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में इस योजना से जुड़े इस पहले मामले में व्यक्ति ने साल में 12 रुपये का पहला प्रीमियम जमा कराया था, लेकिन सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
बीमा योजना में पंजीकरण से परिजन भी अनजान थे, जिन्हें बैंक की ओर बीमा योजना के लाभ के बारे में सूचित कर 2 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भेज दिया गया। गिरिपार के सतौन पंचायत के निवासी अनिल कुमार की कुछ माह पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
पत्नी को भी नहीं थी जानकारी
उसने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सालाना 12 रुपये का बीमा बैंक में करवाया था। उसने हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक सतौन में बीमा करवाया था। पहले साल का बीमा जमा कराने के बाद ही अनिल की सड़क हादसे में मौत हो गई। अनिल के बीमा योजना में पंजीकृत होने की जानकारी उसकी पत्नी श्यामा देवी को भी नहीं थी।
बैंक प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि जब बैंक को बीमित व्यक्ति की मौत का पता चला तो उसके परिजनों को सूचना दी गई। बाकायदा व्यक्ति के क्लेम की फाइल तैयार कराने के बाद आश्रित एवं नॉमिनी के नाम से दर्ज उसकी पत्नी श्यामा देवी के नाम से दो लाख रुपये का चेक बनाकर सौंप दिया गया है।