फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pradhan mantri gram sadak yojana target and directions to himachal pradesh government

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: ग्रामीण सड़कों को हरी झंडी, फ्रीज खाते बहाल

Mon, 04 Oct 2021 01:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Oct 2021 01:08 PM IST
सार

ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने हिमाचल सरकार को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें 15 अक्तूबर 2021 तक खाते खोलने की अगली तिथि तय की गई है और फ्रीज खाते खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन
pradhan mantri gram sadak yojana target and directions to himachal pradesh government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत हिमाचल के फ्रीज किए ओएमएमएएस पोर्टल के खाते बहाल कर दिए हैं। निर्धारित समय पर कार्य पूरा न होने के कारण इन्हें जुलाई 2021 में बंद किया गया था। अब इन्हें 15 अक्तूबर तक खोल दिया है। अब इनमें नया ब्योरा अपलोड किया जा सकेगा। अब केंद्र सरकार ने फेज वन और फेज टू सड़कों का काम पूरा करने के लिए 31 मार्च 2022 तक पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन


साथ ही केंद्र ने शर्त लगाई है कि अगर निर्धारित समय में यह काम पूरा नहीं होता है तो प्रदेश सरकार खुद लागत वहन करनी होगी। हिमाचल प्रदेश में सैकड़ों सड़कें फॉरेस्ट क्लीयरेंस और जमीन न मिलने और विभागीय लापरवाही के चलते लंबित पड़ी थीं। हिमाचल प्रदेश में कई कारणों से फंसीं सड़कों के निर्माण को केंद्र सरकार ने अंतिम मोहलत अब 31 मार्च 2022 दी है।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई फेज-एक और फेज-दो के तहत मंजूर इन सड़कों को एक अप्रैल, 2022 तक हर हाल में पूरा करना होगा। इन सड़कों के लिए वन क्लीयरेंस और काम अवार्ड करने का ब्योरा जुलाई तक ओएमएमएएस पोर्टल पर डाला जाना था। इसके बाद इनके खाते फ्रीज करने की चेतावनी दी गई, मगर बहुत सी सड़कों का विवरण नहीं डाला जा सका तो इनके ओएमएमएएस पोर्टल पर खाते फ्रीज हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने हिमाचल सरकार को एक चिट्ठी भेजी है। इसमें 15 अक्तूबर 2021 तक खाते खोलने की अगली तिथि तय की गई है और फ्रीज खाते खोल दिए गए हैं। वन क्लीयरेंस, भूमि और अन्य कानूनी वजहों से बड़ी संख्या में पीएमजीएसवाई- एक और दो की योजनाएं फंसी हुई हैं। इस मामले को सावधानीपूर्वक देखा गया है।


इसमें यह तय किया गया है कि संबंधित सड़कों को पूरा करने के लिए एक अंतिम अवसर दिया जाए। पीएमजीएसवाई योजना को 2000 में पहले चरण को पूरा करने की सनसेट तिथि 31 मार्च 2019 तय की गई थी। दूसरे चरण को पूर्ण करने की तिथि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई, मगर इसके बावजूद बहुत सी परियोजनाएं अभी भी आधी-अधूरी हैं। अब इन्हें नई मोहलत की सीमा में पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed