फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pradesh adhyaksh kuldeep rathore meeting with congress high command

हिमाचल: कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के निर्देश, सदस्यता अभियान में भी तेजी जाने के लिए कहा

Fri, 25 Mar 2022 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Mar 2022 05:26 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री और हिमाचल प्रदेश सदस्यता अभियान की पीआरओ दीपा दासमुंशी से भेंट कर उन्हें प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया।

विज्ञापन
pradesh adhyaksh kuldeep rathore meeting with congress  high command
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकमान ने विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश में सदस्यता अभियान में भी तेजी लाने के लिए कहा। ऑनलाइन पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण पार्टी के सदस्य नहीं बन पा रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान आलाकमान के साथ प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस संगठन की राजनीतिक गतिविधियों की भी जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुटता के साथ भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन कर रही है। राठौर ने केसी वेणुगोपाल से भेंट के दौरान प्रदेश संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कहा कि उपचुनावों में कांग्रेस की जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। विधानसभा और नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार है।
विज्ञापन

राठौर ने प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में कहा कि आलाकमान से जो भी निर्देश और कार्यक्रम उन्हें मिल रहे हैं, उन्हें सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। राठौर ने कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल से भी भेंट की और उन्हें प्रदेश की राजनीति गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री और हिमाचल प्रदेश सदस्यता अभियान की पीआरओ दीपा दासमुंशी से भेंट कर उन्हें प्रदेश में सदस्यता अभियान की प्रगति से अवगत कराया। प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मिस्त्री ने आश्वासन दिया कि डिजिटल सदस्यता अभियान में जो दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें इसे जल्द दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed