फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   power transmission by Laying 66 kV power line in the Rohtang tunnel

रोहतांग टनल में 66 केवी बिजली लाइन बिछाकर होगा विद्युत ट्रांसमिशन: अनिल

Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
power transmission by Laying 66 kV power line in the Rohtang tunnel

लाहौल-स्पीति की बिजली परियोजनाओं से तैयार होने वाली बिजली को रोहतांग टनल के रास्ते से अतिरिक्त ट्रांसमिशन लाइन की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने टनल निर्माण कंपनी की सहमति भी ले ली गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी है। 

विज्ञापन


मंडी में पत्रकारों से बातचीत में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति में पॉवर प्रोजेक्ट हैं लेकिन वहां तैयार होने वाली बिजली को अन्य इलाकों में सप्लाई करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इसी तरह से जरूरत पड़ने पर लाहौल-स्पीति को बिजली देने में भी दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि रोहतांग टनल के रास्ते से 66केवी ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। ऊर्जा विभाग ने इस दिशा में कार्य करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी रोहतांग से होकर एक लाइन बिछाई गई है, जोकि भारी बर्फबारी के कारण प्रभावित होती रहती है।वर्तमान में टनल को सिर्फ सोलंगनाला की तरफ से बिजली की आपूर्ति दी गई है। नए प्रस्ताव के मूर्त रूप लेने से दोनों तरफ से बिजली की आपूर्ति आसानी से होगी। 

सौर ऊर्जा पॉलिसी में होगा संशाधन

power transmission by Laying 66 kV power line in the Rohtang tunnel

मंत्री ने बताया कि सौर ऊर्जा की पॉलिसी में भी बदलाव लाया जाएगा। इसके तहत यदि किसी ने 10 किलोवाट का प्रोजेक्ट लगाया है तो उसे उतनी ही क्षमता का रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने की अनुमति मिल पाएगी।

यदि वह 10 किलोवाट से कम का उत्पादन करता है तो बिजली बोर्ड उससे चार्ज करेगा और यदि अधिक की करता है तो उसे बिजली मुफ्त मिलेगी और जो बिजली बचती जाएगी वह खाते में जुड़ती जाएगी। 

आयुश शर्मा आज पहुंचेंगे मंडी 
अपने बेटे एवं अभिनेता आयुष शर्मा के बारे में उन्होंने कहा कि वह 19 अक्तूबर को मंडी पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग भी आएंगे। 20 अक्तूबर को वह मंडी के विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों के साथ अपने फिल्मी कॅरिअर के अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा वह स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में भी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed