{"_id":"610a94cead441554515e4238","slug":"postal-department-rakhi-will-not-spoil-in-rain-postman-will-come-home-on-sunday-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये बंधन तो: बारिश में खराब नहीं होगी राखी, डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये बंधन तो: बारिश में खराब नहीं होगी राखी, डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा, रविवार को भी घर आएगा डाकिया
Thu, 05 Aug 2021 10:39 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:39 AM IST
सार
कोरोनाकाल में राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। महामारी के दौर में कई बहनें भाई को दूर घर में जाकर राखियां बांधने से भी गुरेज कर रही हैं।
विज्ञापन
डाक विभाग ने लांच किया वाटरप्रूफ लिफाफा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब बारिश में भी राखी खराब नहीं होगी। डाक विभाग ने इसके लिए दस रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा लांच किया है। यही नहीं, विभाग ने 22 अगस्त तक रविवार के दिन भी डाकियां बांटने का निर्णय लिया है। वहीं, साढ़े नौ से साढ़े चार बजे तक निर्धारित समय को साढ़े पांच बजे तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोनाकाल में राखियां भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। महामारी के दौर में कई बहनें भाई को दूर घर में जाकर राखियां बांधने से भी गुरेज कर रही हैं। इसके चलते डाक विभाग में राखियों के पार्सल में बढ़ोतरी हो रही है। मंडी जिला का जोगिंद्रनगर डाक विभाग भी तैयारियों में व्यस्त है।
विज्ञापन
यहां छुट्टी वाले दिन भी राखी घर-घर पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है। अभी से ही काफी संख्या में स्पीड पोस्ट और साधारण डाक से राखियां भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पोस्ट ऑफिस में राखियों के लिफाफों के ढेर लग चुके हैं, जिन्हें त्योहार से पहले घर-घर पहुंचाने के लिए डाक विभाग के कर्मचारी जुट चुके हैं।
विज्ञापन
22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार प्रदेशभर में मनाया जा रहा है। दस रुपये के वाटप्रूफ लिफाफे पर पांच रुपये की टिकट लगाकर देश के हर कोने में राखी पहुंचाई जाएगी। स्पीड पोस्ट के 50 ग्राम के भार के लिए बहनों को 21 रुपये अदा करने होंगे, जिससे राखी दूसरे दिन पहुंचेगी।
चार दिन में करीब चार सौ राखियों के पार्सल बुक हो चुके हैं। रक्षाबंधन नजदीक आ रहा है। रविवार के दिन भी राखियों को घर पहुंचाया जाएगा। सामान्य डाक को भी तवज्जो मिले, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक कर्मियों का कार्य समय एक घंटा बढ़ाया गया है।
-हरीश शर्मा, पोस्ट मास्टर, जोगिंद्रनगर।