फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Post wise Merit List Released for Teachers Who Passed Exams for CBSE Schools View Here

Himachal: सीबीएसई स्कूलों के लिए परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की पदवार मेरिट सूची जारी, यहां देखें

Fri, 01 May 2026 04:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 04:40 PM IST
सार

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में तैनाती के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची उनकी मेरिट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
Post wise Merit List Released for Teachers Who Passed Exams for CBSE Schools View Here
शिक्षकों की पदवार मेरिट जारी(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में तैनाती के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची उनकी मेरिट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के अनुसार सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम स्कूल शिक्षा बोर्ड से प्राप्त हो गया है। उत्तीर्ण शिक्षकों के रोल नंबरों की पद वार सूची, उनकी मेरिट के क्रम में निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट( himachal.nic.in/dse) पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन

काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा
स्कूल शिक्षा बोर्ड काउंसलिंग की निर्धारित तिथि से पहले परिणाम या मेरिट सूची में किसी भी त्रुटि या चूक को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है और इस संबंध में इस निदेशालय की ओर से तदनुसार सूचित किया जाएगा। सेवारत शिक्षक, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट उत्तीर्ण कर लिया है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा। निदेशालय ने शिक्षकों को सलाह दी है कि काउंसलिंग के कार्यक्रम सहित आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइटों पर को देखते रहे। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी को भी व्यक्तिगत रूप से अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। उत्तीर्ण शिक्षकों के रोल नंबरों की पदवार सूची देखने के लिए  himachal.nic.in/dse पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए
बता दें, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा पास करने वाले 6084 शिक्षकों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशालय ने 24 जनवरी को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चयन प्रक्रिया शुरू की थी। सभी काडर के शिक्षकों ने इस चयन परीक्षा में भाग लिया और उनकी ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9821 शिक्षक शामिल हुए। 

विज्ञापन

सीबीएसई स्कूल सब कैडर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करे शिक्षा बोर्ड : संघ
 हिमाचल शिक्षक मंच ने सीबीएसई स्कूलों में प्रधानाचार्य सहित अन्य वर्गों के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित करने से पहले संशोधित उत्तर कुंजी का प्रकाशन करने की मांग की है। मंच के प्रदेश संयोजक संजय माेगू, अश्वनी भट्ट, सुभाष ठाकुर, सुनील राजपूत व तपिश थापा के अनुसार शिक्षा बोर्ड की ओर से 22 मार्च को सीबीएसई स्कूलों के लिए अध्यापकों की छंटनी परीक्षा का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया था। इसके बाद बोर्ड की ओर से अस्थायी उत्तर कुंजी का प्रकाशन किया गया था।

बोर्ड की ओर से विशेष तौर से प्रधानाचार्य के पदों की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों तथा उनकी उत्तर कुंजी के अनुसार जवाबों में काफी भिन्नता थी। प्रश्न संख्या 72, 77, 89, 98 के उत्तर गलत दर्शाए गए थे। इस पर मंच और प्रदेश के अन्य प्रधानाचार्यों की ओर से बोर्ड को ईमेल के माध्यम से प्रश्नों पर आपत्ति जताई गई थी। इन प्रश्नों के या तो उत्तर प्रश्न पत्र में ही गलत थे या इनके उत्तर बिना किसी विशेष संदर्भ या केंद्रीय अथवा राज्य की नियमावली का उल्लेख किए पूछे गए थे। इस कारण एक ही प्रश्न के दो उत्तर भी सही हो सकते थे। मंच की यह मांग है कि बोर्ड या तो इन प्रश्नों को कुल प्रश्नों से हटाकर परिणाम जारी करे, अन्यथा फिर इनके लिए सभी अभ्यर्थियों को कृपांक दिए जाएं। बोर्ड को तुरंत आपत्तियों पर विचार करके नई संशोधित उत्तर कुंजी जारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed