{"_id":"ca4e28d4e6aa56eb7ab58d48c6d4a3fe","slug":"post-office-will-provide-the-facility-of-electricity-bill-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पोस्ट ऑफिस में भी मिलेगी ये सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पोस्ट ऑफिस में भी मिलेगी ये सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 19 Nov 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक की सेवाओं के साथ कोर बैंकिंग और एटीएम की सुविधा दी जाएगी। डाक विभाग की सेवाओं की जानकारी मंगलवार को ऊना में कस्टमर मीट के दौरान दी गई। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल शिमला एएन आनंद, एपीएमजी एलआर देहिया, एसएओ आरके वर्मा, अधीक्षक डाकघर ऊना डीआर शर्मा, आरके शर्मा, आरएल शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों ने विभाग की सुविधाओं को और दुरुस्त करने एवं इनका प्रचार-प्रसार करने की मांग रखी।
विज्ञापन
सीपीएमजी शिमला एएन आनंद ने बताया कि डाक विभाग विद्युत बोर्ड के साथ बिजली बिल जमा करने को लेकर एमओयू साइन करेगा। सबसे पहले शिमला डिवीजन में यह सेवा शुरू होगी। प्रदेश में डाक विभाग के 48 लाख खाताधारक हैं। सबसे पहले 18 मुख्य डाकघरों में कोर बैंकिंग सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
22 एटीएम खोले जाएंगे। वर्ष 2015 तक यह कवायद पूरी होगी। उसके बाद 446 सब पोस्ट ऑफिस और बाद में 2500 ब्रांच डाकघरों में यह सुविधा दी जाएगी। विभाग शिकायतों और सुझावों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करेगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
डाक रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट का पूरा डाटा सेंट्रल हब से जुड़ेगा। इससे गड़बड़ी की आशंका नहीं रहेगी। एएन आनंद ने कहा कि हिमाचल रूलर पोस्टल इंश्योरेंस में देश भर में अव्वल आया है। इन सेवाओं को और बढ़ाया जाएगा। डाकघरों में कर्मियों की कमी पूरी की जा रही है। आने वाले दिनों में बचत खातों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने ग्राहकों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण का आश्वासन दिया। कई लोगों ने विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के विलंब से पहुंचने, दूसरी सेवाओं के सुस्त होने तथा शिकायत कक्ष स्थापित करने जैसी कई समस्याओं का जिक्र किया। विभागीय अधिकारियों ने इन्हें दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया।