फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Post office will open bank account at your doorstep in himac

घर पहुंचकर आपका खाता खोलेगा अब डाक विभाग, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 03 Jul 2018 12:29 PM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
Post office will open bank account at your doorstep in himac

डाक विभाग अब घर-घर जाकर लोगों के बचत खाते खोलेगा। इसके अलावा व्यापारियों की सुविधा के लिए चालू खाते भी खोले जाएंगे। खास बात यह है कि सभी खातों में पैसे जमा करवाने से लेकर निकालने की सुविधा ग्राहकों को घरद्वार पर मिलेगी।

विज्ञापन


योजना में डाक विभाग दो तरह के खाते खोलेगा। एक बचत और दूसरा चालू खाता होगा। इन खातों को आधार कार्ड के जरिये ही खोला जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह के किसी भी कागजात की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


जिसे भी यह खाता खुलवाना होगा, उसे केवल संबंधित डाकिये को फोन करना होगा। इसके बाद डाकिया घर पहुंच कर खाता खोलने की प्रक्रिया को पूरा करेगा।

इसके बाद अगर किसी को पैसा निकालना या जमा करवाना हो तो उसे पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। केवल डाकिये को फोन कर सूचना देगी होगी। इसके बाद डाकिया घर पहुंच कर सारी प्रक्रिया को पूरा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बचत खाते में मिलेगा इतना ब्याज

Post office will open bank account at your doorstep in himac

डाक विभाग से संबंधित अधिकारियों की माने तो बचत खाते में बैंकों से ज्यादा ब्याज दिया जाएगा। डाक विभाग के पास खुले खाते में 5.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। जबकि बैंकों में 3.5 प्रतिशत ब्याज बचत खाते पर दिया जाता है।

इसके अलावा लोगों को ऑनलाइन बैंकिंग से लेकर आरटीजीएस, नेफ्ट, मोबाइल बैंकिंग, ऐप बैंकिंग की सुविधा भी उपभोक्ताओं को दी जाएगी। छोटे व्यापारियों को कार्ड दिए जाएंगे, जिसमें क्यूआर बार स्कैन कोड होगा।

जब व्यापारी को पैसे जमा करवाने होंगे तो उसे इस कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद खाते में पैसा जमा हो जाएगा। बिलासपुर डाक कार्यालय के पोस्टमास्टर दयाराम का कहना है कि डाक विभाग घर-घर जाकर  खाता खोलने की योजना शुरू करने जा रहा है। जल्द ही योजना शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed