{"_id":"4a51f8c4ca6c82b0f304c8ee3ae9afc4","slug":"post-office-exihibition-at-gaity","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ जून से लगेगी डाक टिकट प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ जून से लगेगी डाक टिकट प्रदर्शनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:04 PM IST
विज्ञापन
डाक विभाग की ओर से राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी हिमपैक्स 2014 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी नौ जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी करेंगे।
प्रदर्शनी में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल एएन नंद भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार शिमला में राज्य स्तरीय टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें डाक विभाग की ओर से जारी की जाने वाले विभिन्न तरह की टिकटों को देखने का मौका लोगों को मिलेगा। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।