फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Portmore School emerges as overall champion at the Zonal Under-19 sports competition.

Shimla News: जोनल अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Portmore School emerges as overall champion at the Zonal Under-19 sports competition.
प्रतियोगिता में मेजबान भट्ठाकुफर स्कूल बना उपविजेता, 13 स्कूलों की करीब 300 छात्राओं ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

पोर्टमोर स्कूल ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज स्पर्धा जीतीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के भट्ठाकुफर स्कूल में चल रही शिमला जोन की अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल ने दमदार प्रदर्शन किया है।
स्कूल की टीम ने विभिन्न स्पर्धाओं में जीत दर्जकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता में मेजबान भट्ठाकुफर स्कूल उपविजेता बना। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, समूहगान, लोकनृत्य तथा एकल गीत में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, वॉलीबाल, संस्कृत गीतिका और योग में स्कूल की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं वॉलीबाल में भट्ठाकुफर स्कूल विजेता बना। इसके अलावा कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन में स्कूल की टीम उपविजेता रही। समूहगान में शोघी, जबकि भाषण, संस्कृत श्लोक और गीतिका में ढली स्कूल विजेता रहा।


स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांच देखने को मिला। सभी टीमों ने दमदार प्रदर्शन करने के साथ खेल भावना का परिचय दिया। तीन दिनों तक चली अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शिमला जोन के 13 स्कूलों की करीब 300 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और खो-खो के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। समापन समारोह में भारत कंस्ट्रक्शन के एचआर रविंद्र सिंह चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसके लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article