{"_id":"6a998581757549fe4307ba80","slug":"portmore-school-becomes-badminton-champion-in-under-19-zonal-sports-competition-shimla-news-c-19-sml1002-780815-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अंडर-19 जोनल खेलकूद स्पर्धा में पोर्टमोर स्कूल बना बैडमिंटन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अंडर-19 जोनल खेलकूद स्पर्धा में पोर्टमोर स्कूल बना बैडमिंटन चैंपियन
विज्ञापन
फाइनल में भट्ठाकुफर स्कूल को हराकर जीता खिताब, समूह गीत में शोघी और भाषण स्पर्धा में ढली स्कूल बना विजेता
कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो का फाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भट्ठाकुफर में चल रही अंडर-19 गर्ल्स जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में पोर्टमोर स्कूल ने मेजबान भट्ठाकुफर को हराकर बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया। समूह गान में शोघी और भाषण प्रतियोगिता में ढली स्कूल विजेता रहा। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार कबड्डी स्पर्धा में पोर्टमोर और भट्ठाकुफर की टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों विद्यालयों की टीमों के बीच शुक्रवार को खिताबी मुकाबला होगा। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में नाटक में पोर्टमोर ने पहला और टुटू ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में ढली ने पहला, पोर्टमोर और टुटीकंडी स्कूल ने संयुक्त रूप से दूसरा जबकि टुटू ने तीसरा स्थान हासिल किया। वोकल सोलो में शोघी ने पहला, पोर्टमोर ने दूसरा और टुटू ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में शोघी ने पहला और पोर्टमोर ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में पोर्टमोर ने पहला, टुटू ने दूसरा और लक्कड़ बाजार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल में पोर्टमोर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लक्कड़ बाजार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा और इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज और उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने खिलाड़ियों को शुभाशीष दिया। वहीं इस अवसर पर एसजेवीएन की एचओडी (पर्सनल) सीमा कुमारी और उनकी टीम ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया। टीम की ओर से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।