{"_id":"69de473cb185e2572c0e6469","slug":"portmore-school-also-saw-a-decline-in-admissions-after-the-cbse-was-formed-shimla-news-c-19-sml1002-705962-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सीबीएसई बनने के बाद पोर्टमोर पाठशाला में भी घट गए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सीबीएसई बनने के बाद पोर्टमोर पाठशाला में भी घट गए दाखिले
विज्ञापन
छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक 1120 छात्राओं ने लिया दाखिला, बीते सत्र में करीब 1450 छात्राएं कर रही थीं पढ़ाई
स्कूल को शिफ्टों में चलाने का फैसला भी टाला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में इस शैक्षणिक सत्र में बीते सत्र के मुकाबले कम छात्राओं ने दाखिला लिया है। यह दूसरा स्कूल है जिसमें सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होने के बाद दाखिले घटे हैं। शहर के ही लालपानी स्कूल में भी सीबीएसई बनने के बाद दाखिले कम हुए हैं।
सीबीएसई में बदलने के बाद पोर्टमोर स्कूल में इस सत्र में करीब 1120 छात्राओं ने दाखिला लिया है जो बीते सत्र के मुकाबले में करीब 250 कम है। इसके कारण स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने के फैसले को टाल दिया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में अभी बीते सत्र के मुकाबले में कम एडमिशन हुई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार स्कूल में इस वर्ष प्री प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक 485 छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। वहीं छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक 351 छात्राओं ने दाखिला लिया है। स्कूल में इस वर्ग में एडमिशन बढ़ी हैं। करीब 10 नई छात्राओं ने एडमिशन ली है। इसके बाद बढ़ी कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या घटी हैं। स्कूल में नौंवी कक्षा में इस सत्र में अब तक 200 छात्राओं ने दाखिला लिया है जबकि बीते वर्ष नौंवी कक्षा में 220 छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। इस तरह 10वीं कक्षा में इस बार अभी तक 165 के करीब छात्राओं ने दाखिला लिया है जो बीते सत्र में 230 के मुकाबले करीब 65 छात्राएं कम है।
वहीं 11वीं कक्षा में इस बार 400 छात्राओं ने दाखिला लिया है जबकि बीते वर्ष इसी कक्षा में छात्राओं की संख्या करीब 480 थीं। इसी तरह 12वीं कक्षा में इस बार अभी तक सिर्फ 370 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। यह बीते वर्ष के मुकाबले 100 के करीब कम है। इस शैक्षणिक सत्र में स्कूल में छठी से लेकर 12वीं तक अभी तक स्कूल में 1120 के करीब विद्यार्थियों के दाखिले लिए हैं। वहीं बीते वर्ष स्कूल में इन कक्षाओं में करीब 1450 छात्राएं पढ़ाई कर रही थीं। स्कूल में अंग्रेजी प्रवक्ता और मीडिया इंचार्ज दलबीर हिमटा ने बताया कि स्कूल में बीते साल सत्र के मुकाबले कम एडमिशन हुई हैं। हालांकि अभी लेट फीस के साथ एडमिशन प्रक्रिया चली हुई है। स्कूल में 30 अप्रैल तक एडमिशन चलेगी। स्कूल प्रबंधन ने एडमिशन कम होने के कारण प्रबंधन ने स्कूल को शिफ्टों में चलाने के निर्णय को आगे टाल दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि अवकाश के कारण दूर दराज की छात्राओं ने अभी दाखिले ने नहीं लिए हैं। प्रबंधन को उम्मीद है कि अवकाश के बाद छात्राएं एडमिशन लेंगे।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश से पढ़ने पोर्टमोर आती हैं छात्राएं
प्रदेश सरकार ने इस सत्र से पोर्टमोर स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध कर दिया है। पोर्टमोर शिमला का प्रतिष्ठित स्कूल है। यहां पर प्रदेशभर से छात्राएं पढ़ने आती हैं लेकिन इस बार सीबीएसई से संबंद्धता के बाद एडमिशन कम हुई हैं। इससे पहले शहर के लालपानी स्कूल में सीबीएसई बनने के बाद छात्रों की एडमिशन कम हुई है। जहां एक ओर प्रदेशभर में सीबीएसई हुए स्कूलों में छात्रों का पंजीकरण बढ़ा है, वहीं राजधानी के दोनों प्रतिष्ठित स्कूल में छात्रों का पंजीकरण कम हुआ है। शहर के ही लालपानी स्कूल में भी दाखिले घटे हैं।